दिनांक 02-09-2021
दिनांक 01.09.2021 को मुखबिर द्वारा सूचना पर वरला रोड़ पुल के पास एक सफेद रंग की टोयोटा कम्पनी की कार क्रमांक MP-09 AC-5360 को रोककर उसमे बैठे 02 सरदारों से नाम पता पुछते कार चालक ने अपना नाम हरमितसिंह पिता प्रेमसिंह जाट सिक्ख निवासी ग्राम दमदमा तह.+थाना रानिया जिला सिरसा हरियाणा तथा दुसरे ने अपना नाम गुरविन्दरसिंह पिता सुखविन्दरसिंह सिक्ख निवासी जीवन नगर तह.+थाना रानिया जिला सिरसा हरियाणा का होना बताया जिनसे सेंधवा आने के सबंध मे पुछने पर कभी कुछ कभी कुछ बताने पर कार की तलाशी ली गयी जिसमे हरमितसिंह के कालेज बैग से 05 देशी पिस्टल तथा गुरविन्दरसिंह के बेग मे 05 देशी पिस्टल मिलने पर आरोपी हरमितसिंह के कब्जे से 05 देशी पिस्टल मय बेग किमती करीबन 01 लाख रु, 01 सेमसंग कम्पनी का मोबाईल किमती करीबन 5000 रु तथा सफेद रंग की टोयोटा कम्पनी की कार क्रमांक MP-09 AC-5360 किमती करीबन 04 लाख रु तथा आरोपी गुरविन्दरसिंह से 05 देशी पिस्टल किमती करीबन 01 लाख रु तथा एक सेमसंग कम्पनी का मोबाईल किमती करीबन 7000 रु का जप्त कर उक्त दोनो आरोपीयों को गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 323/21 धारा 25(1-ए) आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध किया गया ।
उपरोक्त आरोपीयों ने पुछताछ मे बताया की उक्त जप्तशुदा कार हरमितसिंह की है जिस पर हमने असल HR03 U1724 नम्बर प्लेट के स्थान पर फर्जी नम्बर प्लेट MP-09 AC-5360 लगाकर संजु उर्फ राकी निवासी उमर्ठी से पिस्टल खऱीदने आये थे । आरोपीयों द्वारा फर्जी नम्बर प्लेट का उपयोग कर अवैध हथियार का परिवहन करने से धारा 420 भादवि का ईजाफा किया गया ।
प्रकरण की विवेचना मे पुलिस अधीक्षक बडवानी के निर्देशानुसार एवं मार्गदर्शन में विेवेचना की जाकर माल मश्रुका जप्त किया गया है ।
पुलिस की इस कार्यवाही मे निरीक्षक बलदेवसिंह मुजाल्दा, उनि आर.सी.सोलंकी, कार्य.सउनि कैलाश पाटीदार, कार्य.सउनि सजंय पाटीदार, कार्य.सउनि सुरेन्द्र चौहान, प्रआर.671 रघुवीर, आर.591 निरज डाँगरे, आर.585 प्रकाश ठाकुर, आर.373 नारायण पाटीदार, आर.555 श्यामगुण, आर.611 धर्मेश यादव थाना वरला एवं समस्त थाना स्टाफ की विशेष भुमिका रही है
नाम आरोपी व जप्त मश्रुका
क्रं. | नाम आरोपी | जप्त सम्पत्ति | किमती |
1. | हरमितसिंह पिता प्रेमसिंह जाति जाट सिक्ख उम्र 25 साल निवासी ग्राम दमदमा तह.+थाना रानिया जिला सिरसा हरियाणा | 05 देशी पिस्टल(प्रत्येक पिस्टल 20,000 रु), बैग, एक मोबाईल(किमती 5,000 रु) तथा टोयोटा कम्पनी की कार क्रमांक MP-09 C-5360 (किमती 02 लाख रु ) | 5,05,000 रु |
2. | गुरविन्दरसिंह पिता सुखविन्दरसिंह जाति कुम्हार सिक्ख उम्र 23 साल निवासी जीवन नगर तह.+थाना रानिया जिला सिरसा हरियाणा | 05 देशी पिस्टल(प्रत्येक पिस्टल 20,000 रु), बैग, एक मोबाईल (किमती 7,000 रु) | 1,07,000 रु |
कुल 10 पिस्टल, 02 बैग, 02 मोबाईल व टोयोटा कम्पनी की कार | 6,12,000 |