बड़वानी।
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत @2047” के स्वर्णिम संकल्प तथा मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप, बड़वानी पुलिस द्वारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण और सामाजिक उत्तरदायित्व से जोड़ने के उद्देश्य से एक भव्य ‘यूथ पार्लियामेंट’ (युवा संसद) का सफल आयोजन किया गया।
पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य विषय “विकसित भारत @2047 के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी” रहा, जिसमें जिले के कॉलेज विद्यार्थियों ने संसदीय मर्यादाओं का पालन करते हुए विभिन्न राष्ट्रीय, तकनीकी और सामाजिक विषयों पर प्रखर विचार रखे।
पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल का वक्तव्य:
> “युवा संसद का यह विचार ईश्वर की अनुकंपा और हमारे सामूहिक प्रयासों की परिणति है। जैसे एक ही चट्टान का टुकड़ा यदि सही संरक्षण पाए तो शालिग्राम का रूप ले लेता है, ठीक उसी प्रकार सही अवसर मिलने पर हमारे युवाओं की ऊर्जा राष्ट्र निर्माण का आधार बनती है। बड़वानी जैसे जनजाति-बहुल जिले के युवाओं (Gen Z) ने इस मंच से यह सिद्ध कर दिया है कि वे अत्यंत सुसंस्कृत, जागरूक और ‘विकसित भारत’ के सपने को साकार करने के लिए पूरी तरह समर्पित हैं। विज्ञान, प्रौद्योगिकी, कृषि और जनजातीय विकास पर हमारे विद्यार्थियों की प्रखरता यह विश्वास दिलाती है कि आने वाले समय में ये युवा राष्ट्र का नाम रोशन करेंगे।”
>
संसदीय गतिविधियों का प्रभावी संचालन
कार्यक्रम में पीएम श्री शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बड़वानी के करियर सेल द्वारा महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. मधुसूदन चौबे के नेतृत्व में युवा संसद की समस्त गतिविधियों एवं कार्यवाहियों का सुचारू संचालन किया गया। पीएम एक्सीलेंस कॉलेज के साथ-साथ मॉडल कॉलेज और योगेश्वर कॉलेज के विद्यार्थियों ने भी सहभागी बनकर उत्कृष्ट प्रस्तुति दी।

keyboard_arrow_up
Skip to content