पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के अंतर्गत अवैध मादक पदार्थों पर अंकुश लगाने हेतु विशेष निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस महानिरीक्षक (ग्रामीण जोन इंदौर) श्री अनुराग, पुलिस उप महानिरीक्षक (निमाड़ रेंज खरगोन) सुश्री सिमाला प्रसाद एवं पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन व मार्गदर्शन में थाना वरला के दुर्गम पहाड़ी इलाकों में अवैध गांजे की खेती पर प्रहार करने हेतु ऑपरेशन ग्रीन स्ट्राइक शुरू किया गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर एवं एसडीओपी सेंधवा श्री अजय वाघमारे के नेतृत्व में खरगोन, खंडवा और बड़वानी जिलों के 400 से अधिक पुलिसकर्मियों की 12 टीमों का गठन किया गया। टीमों ने 12 सितम्बर 2026 को थाना वरला क्षेत्र के 19 गांवों तथा ग्राम डोकलियापानी, धवलियागीर, बागदरी, टाकियापानी और आड़नदी के दूरस्थ पहाड़ी व जंगल इलाकों में ड्रोन की मदद से व पैदल सर्चिंग कर 5 अवैध खेतों का पर्दाफाश किया।
जप्तशुदा खेत वन भूमि पर स्थित होने के कारण, वन विभाग से पट्टाधारियों/कब्जाधारियों की जानकारी प्राप्त कर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
(उल्लेखनीय है कि दिनांक 10.09.2026 को भी ग्राम शक्करकुआ बोरपड़ावा में 4 खेतों से 6,000 से अधिक पौधे जप्त किए गए थे। इस प्रकार बीते दो दिनों में कुल 9 प्रकरण दर्ज कर 34 क्विंटल से अधिक अवैध मादक पदार्थ जप्त किया जा चुका है।)
अपराधवार जप्ती का विवरण
* अपराध क्रमांक 224/2026 (धारा 8/20 NDPS एक्ट):
* जप्ती: 1,110 पौधे | वजन: 2 क्विंटल 800 किग्रा | अनुमानित कीमत: ₹10 लाख
* अपराध क्रमांक 225/2026 (धारा 8/20 NDPS एक्ट):
* जप्ती: 1,136 पौधे | वजन: 1 क्विंटल 44 किग्रा | अनुमानित कीमत: ₹7 लाख से अधिक
* अपराध क्रमांक 226/2026 (धारा 8/20 NDPS एक्ट):
* जप्ती: 2,100 पौधे | वजन: 3 क्विंटल से अधिक | अनुमानित कीमत: ₹15 लाख से अधिक
* अपराध क्रमांक 227/2026 (धारा 8/20 NDPS एक्ट):
* जप्ती: 11,000 से अधिक पौधे | वजन: 10 क्विंटल से अधिक | अनुमानित कीमत: ₹33 लाख
* अपराध क्रमांक 228/2026 (धारा 8/20 NDPS एक्ट):
* जप्ती: 11,000 से अधिक पौधे | वजन: 10 क्विंटल से अधिक | अनुमानित कीमत: ₹50 लाख





