शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के प्रथम कार्यदिवस पर राष्ट्रगीत “वन्दे मातरम” एवं राष्ट्रगान “जन-गण-मन” के सामूहिक गायन के क्रम में दिनांक 01-04-2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय बड़वानी में पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल की उपस्थिति में राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। उक्त आयोजन का उद्देश्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों में राष्ट्रभावना, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा की भावना को सुदृढ़ करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्मविलोचन शुक्ल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर एवं उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा श्री महेश सुनैया सहित कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रगीत “वन्दे मातरम” एवं राष्ट्रगान “जन-गण-मन” का सामूहिक रूप से गायन किया गया। कार्यक्रम गरिमामय एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ तथा उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन हेतु प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।








