पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा समय-समय पर अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान में जारी निर्देशों के पालन में पुलिस महानिरीक्षक, ग्रामीण जोन इंदौर व पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड़ रेंज खरगोन द्वारा अवैध गतिविधियों, अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थ, अवैध आर्म्स एवं जुआ-सट्टा के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।पुलिस अधीक्षक बड़वानी *श्री पद्मविलोचन शुक्ल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक **श्री धीरज बब्बर* एवं एसडीओपी सेंधवा *श्री अजय वाघमारे* के मार्गदर्शन में दिनांक *10.09.2026* को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बोरपड़ावा के जंगलों में खेतों में अवैध रूप से गांजे की फसल लगाई गई है। यदि तत्काल कार्रवाई की जाए तो अवैध गांजे की फसल पकड़ी जा सकती है। सूचना पर थाना प्रभारी वरला द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जिला पुलिस लाइन बड़वानी से करीब *45 पुलिस बल* तथा पुलिस अनुभाग सेंधवा से करीब *30 पुलिस बल* कार्रवाई हेतु उपलब्ध कराया गया। एसडीओपी सेंधवा *श्री अजय वाघमारे* द्वारा मौके की कार्रवाई हेतु थाना सेंधवा ग्रामीण से भी विवेचक उपलब्ध कराए गए। सभी अधिकारी-कर्मचारियों की आमद थाना वरला पर विधिवत दर्ज की गई। थाना प्रभारी वरला द्वारा मुखबिर सूचना के अनुसार ग्राम बोरपड़ावा के जंगलों में सर्चिंग हेतु थाना बल एवं अनुसंधान किट के साथ टीम गठित कर रवाना किया गया।सूचना की विश्वसनीयता बनाए रखने हेतु पुलिस टीम द्वारा पिकअप वाहन को त्रिपाल से ढककर जंगलों में जाकर सघन सर्चिंग की गई तथा ड्रोन से भी सर्चिंग कराई गई। सर्चिंग के दौरान कुल *चार खेतों में अवैध मादक पदार्थ गांजे के पौधे लगे हुए पाए गए।* आरोपियों द्वारा पुलिस के वाहनों को देखकर डरकर मौके से भागने पर चार पुलिस टीमों द्वारा गांजे के खेतों में विधिवत कार्रवाई करते हुए गांजे के पौधे जप्त किए गए।मौके पर वन भूमि होने तथा वन क्षेत्र अधिकार रेंज सिरवेल, जिला खरगोन होने के कारण तत्काल रेंजर *श्री कनेश, सिरवेल* से संपर्क कर उनकी टीम को मौके पर बुलाया गया। वन विभाग की टीम द्वारा मौके पर खेतों की टोपोग्राफी के अनुसार आरोपियों को चिन्हित किया गया, जिनकी जानकारी रिकॉर्ड अनुसार पृथक से प्राप्त की जाएगी तथा विधि अनुसार कार्रवाई की जाएगी।कार्रवाई में चार अलग-अलग टीमों द्वारा कुल *10 क्विंटल 71 किलोग्राम गांजे के पौधे* जप्त किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत *₹50 से ₹52 लाख* है तथा चार खेतों से कुल *6,185 पौधे* जप्त किए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। विगत दिनों में भी प्राप्त सूचना के आधार पर अवैध गांजे की फसलों पर कार्रवाई की गई है तथा तस्करों एवं आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

*अपराधवार जप्ती का विवरण—**01. अप.क्र. 219/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट*
खेत के लांगीट्यूड-लेटीट्यूड के अनुसार खेत में लगे हरे गांजे के कुल *1,725 पौधे, कुल वजन **2 क्विंटल 69 किलोग्राम, कुल कीमत करीब *₹13 लाख**।

*02. अप.क्र. 220/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट*
खेत के लांगीट्यूड-लेटीट्यूड के अनुसार खेत में लगे हरे गांजे के कुल *1,600 पौधे, कुल वजन **2 क्विंटल 88 किलोग्राम, कुल कीमत करीब *₹14 लाख 4 हजार**।

*03. अप.क्र. 221/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट*
खेत के लांगीट्यूड-लेटीट्यूड के अनुसार खेत में लगे हरे गांजे के कुल *1,260 पौधे, कुल वजन **2 क्विंटल 85 किलोग्राम, कुल कीमत करीब *₹14 लाख**।

*04. अप.क्र. 222/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट*
खेत के लांगीट्यूड-लेटीट्यूड के अनुसार खेत में लगे हरे गांजे के कुल *1,600 पौधे, कुल वजन **2 क्विंटल 31 किलोग्राम, कुल कीमत करीब *₹13 लाख** के जप्त किए गए हैं।

keyboard_arrow_up
Skip to content