जिला बड़वानी में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में थाना राजपुर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए ग्राम उंचाई के एक खेत में जुआ खेलते हुए 07 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से कुल ₹1,65,700 नगद,52 ताश के पत्ते, चार मोटरसाइकिल एवं एक पिकअप वाहन जब्त किया गया। मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा ग्राम उंचाई में दबिश दी गई, जहां कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेलते पाए गए। पुलिस द्वारा तत्परता से घेराबंदी कर मौके से सभी 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में 1.दिनेश पिता जगन राठौड़ (54 वर्ष) निवासी अंजड, 2.रामेश्वर पिता मोतीराम कुशवाह (63 वर्ष) निवासी नागझिरी तहसील गोगावा जिला खरगोन, 3.आशीफ पिता भोलू खान (40 वर्ष) निवासी मनावर जिला धार, 4.दौलतसिंह पिता बापूसिंह चौधरी (72 वर्ष) निवासी सरसगांव थाना धरमपुरी जिला धार, 5.उत्तम पिता राधेश्याम यादव (27 वर्ष) निवासी अंदड थाना गोगावा जिला खरगोन, 6.अवतार पिता राजाराम बिढारे (42 वर्ष) निवासी बड़गांव तहसील गोगावा जिला खरगोन तथा 7. सलमान पिता जावेद मकरानी (32 वर्ष) निवासी बाग जिला धार शामिल हैं।
मौके से ₹1,65,700 नगद, 52 ताश के पत्ते, 04 मोटरसाइकिल एवं एक पिकअप वाहन क्रमांक MP-46-ZF-2413 जप्त कर अपराध क्रमांक 268/26 धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।






