*बड़वानी।* जिला पुलिस अधीक्षक *श्री पद्मविलोचन शुक्ल* के कुशल निर्देशन में बड़वानी पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एक विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज थाना सिलावद क्षेत्र के अंतर्गत यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले चालकों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की गई।
थाना प्रभारी सिलावद *रामकृष्ण लोवंशी* के नेतृत्व में पुलिस बल ने सक्रियता दिखाते हुए क्षेत्र में सघन चेकिंग पॉइंट लगाया। इस दौरान टीम ने कुल *11 वाहनों को जब्त* कर उनके खिलाफ न्यायालयीन कार्रवाई (इस्तगासा) तैयार की है।
*इन 11 वाहनों और चालकों पर हुई कार्रवाई:*
चेकिंग के दौरान क्षमता से अधिक सवारी भरने, गाड़ी पर सवारी लटकाने और मालवाहक वाहनों (कॉर्मर्शियल व्हीकल) में इंसानों को बैठाकर ले जाने पर निम्नलिखित वाहनों को पकड़ा गया:
1. *MP 09 WG 7102 (पीकअप):* चालक गुडिया पिता चेनसिंह, निवासी- वेदपुरी
2. *MP 09 GG 3775 (पीकअप):* चालक पेमा पिता मयाराम जमरे, निवासी- पंचगांव
3. *MP 11 LA 1891:* चालक भाका पिता कोटवाल बारिया, निवासी- वेदपुरी
4. *MP 14 GC 1521:* चालक सेलाराम पिता मिस्तर डावर, निवासी- सिंधी खोदरी
5. *MP 11 G 5023:* चालक अंगरसिंह पिता दुवारसिंह, निवासी- टेमला
6. *MP 46 G 1584:* चालक वकिल पिता सयदाम, निवासी- पंचगांव
7. *MP 09 ZK 0862:* चालक कैलाश पिता ज्ञानसिंह निंगवाल, निवासी- सिंधी खोदरी
8. *MP 09 BC 3862:* चालक छन्नु पिता लकड़िया, निवासी- रायचुली
9. *MP 46 G 1149:* चालक अनिल, निवासी- डोंगरगांव
10. *MP 46 G 2059:* चालक रावजी नरगांवे, निवासी- सिलावद नदीपार
11. *GJ 08 V 8648:* चालक टारिया पिता भाजिया अलावे, निवासी- केली
यातायात नियमों का गंभीर उल्लंघन करने पर इन सभी वाहनों को जब्त कर सुरक्षा की दृष्टि से थाने में खड़ा कराया गया है। पुलिस द्वारा चालकों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत केस तैयार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए जा रहे हैं।
*जागरूकता अभियान और पुलिस टीम*
कार्रवाई के साथ-साथ पुलिस टीम ने मौके पर वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा और नियमों के पालन के प्रति जागरूक भी किया। इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी के साथ एएसआई विनोद मीणा, सउनि सुरेश पाटीदार, प्र.आर. (349) यशवंत यादव, प्र.आर. (529) बाबूलाल, प्र.आर. (408) सरवन पटेल, आरक्षक ईश्वर सिंह ब्राह्मणे, आर. (141) पारसिंह, आर. (243) सुनील, आर. (636) दीपक एवं चालक आरक्षक (112) सावन की सराहनीय भूमिका रही।
> 🚨 जिला पुलिस बड़वानी की आम जनता से अपील:*
*ओवरलोडिंग से बचें:* वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी कभी न बैठाएं। ओवरलोडिंग ही भीषण सड़क हादसों का मुख्य कारण बनती है।
> *सीट बेल्ट का प्रयोग:* चार पहिया वाहन चलाते समय चालक और फ्रंट सीट पर बैठे व्यक्ति अनिवार्य रूप से सीट बेल्ट लगाएं।
> *हेलमेट है जरूरी:* दुपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से आईएसआई (ISI) मार्क वाले हेलमेट का प्रयोग करें।
> *यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित रहें और सुरक्षित घर पहुंचें।*
*नोट:* जिला पुलिस द्वारा नियमों का उल्लंघन करने वाले लापरवाह चालकों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त और निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।





