अंजड।
पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर एवं एस.डी.ओ.पी. बड़वानी श्री महेश सुनैया के कुशल मार्गदर्शन में अंजड पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना प्रभारी निरीक्षक रेवाराम चौहान के नेतृत्व में गठित टीम ने ‘ऑपरेशन हवालात’ के तहत कार्रवाई करते हुए क्षेत्र के बड़े सराफा व्यापारी जयराज चौधरी को ₹1,52,16,000/- (एक करोड़ बावन लाख सोलह हजार रुपये) की धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार कर लिया है।
​धोखाधड़ी और अपराधों का संक्षिप्त विवरण:
​आरोपी जयराज पिता भगवान चौधरी (उम्र 48 वर्ष), निवासी सिरवी मोहल्ला, अंजड (संचालक: सोना चांदी डायमंड ज्वेलर्स, सराफा बाजार, अंजड) के विरुद्ध थाने में तीन गंभीर मामले दर्ज हैं:
​अपराध क्रमांक 455/2024 (धारा 420, 506 भादवि):
फरियादी संजय पिता दिनेशचंद्र गोयल (निवासी धानमंडी, अंजड) ने आरोपी को सोना (गोल्ड) बनाने के लिए ₹88,97,000/- दिए थे। आरोपी जयराज ने फरियादी को असली बताकर नकली सोना थमा दिया। जांच में सोना पूरी तरह नकली पाया गया।
​अपराध क्रमांक 313/2025 (धारा 420, 506, 406, 509 भादवि):
फरियादी हीरालाल पिता भगवान सिरवी (निवासी अंजड) ने आरोपी को 1.25% प्रति माह ब्याज की दर से ₹37,83,000/- दिए थे। आरोपी ने यह राशि और ब्याज नहीं लौटाया। पैसे वापस मांगने पर फरियादी को जान से मारने की धमकी दी गई।
​अपराध क्रमांक 228/2026 (धारा 318(3), 316(5) BNS):
फरियादी अनिल पिता लुणाजी परिहार (उम्र 50 साल, निवासी सिरवी मोहल्ला, अंजड) एवं अन्य लोगों ने आरोपी को अलग-अलग टुकड़ों में कुल ₹25,36,000/- नगद (1.25% प्रति माह ब्याज दर पर) दिए थे। आरोपी ने छलकपट कर यह राशि भी हजम कर ली।
​न्यायालय में पेशी और पुलिस रिमांड:
​लगातार फरार चल रहे आरोपी जयराज चौधरी को पुलिस टीम ने दिनांक 30.05.2026 को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। आज दिनांक 31.05.2026 को आरोपी को माननीय न्यायालय, अंजड के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से पुलिस ने उसका रिमांड हासिल किया है। रिमांड के दौरान आरोपी से गबन की गई राशि की बरामदगी और अन्य पीड़ितों के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है।

keyboard_arrow_up
Skip to content