जिला बड़वानी – बड़वानी पुलिस द्वारा फरार एवं स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान *“ऑपरेशन हवालात”* के अंतर्गत थाना नागलवाड़ी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर तथा एसडीओपी सेंधवा श्री अजय वाघमारे के मार्गदर्शन में उक्त कार्रवाई संपादित की गई
थाना नागलवाड़ी में दर्ज प्रकरण क्रमांक 39/2025, धारा 296, 115(2), 351(B) भारतीय न्याय संहिता के प्रकरण में आरोपी एचु उर्फ वेचु, उम्र 40 वर्ष, निवासी देवनली थाना नागलवाड़ी विगत 05 माह से फरार चल रहा था। न्यायालय में उपस्थित नहीं होने के कारण माननीय जेएमएफसी न्यायालय राजपुर द्वारा आरोपी के विरुद्ध स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु थाना नागलवाड़ी पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे।





