जिला बड़वानी में पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल के नेतृत्व एवं निर्देशन में चोरी, नकबजनी एवं लूट की घटनाओं पर नियंत्रण तथा आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु “ऑपरेशन हवालात” अभियान सतत रूप से संचालित किया जा रहा है। उक्त अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर एवं एसडीओपी बड़वानी श्री महेश सुनैय्या के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली बड़वानी पुलिस द्वारा आदतन चोरी एवं नकबजनी के आरोपी लोकेन्द्र उर्फ छोटू पिता शैलेन्द्र कुशवाह, उम्र 20 वर्ष, निवासी चांदशाह मोहल्ला बड़वानी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से दो नकबजनी प्रकरणों का कुल 1,10,000/- रुपये मूल्य का मशरूका जप्त किया गया।

प्रकरण क्रमांक 1 में घर का ताला तोड़कर 03 एंड्रॉयड मोबाइल, चांदी की पायजब, 5000/- रुपये नगद एवं अन्य सामान चोरी किया गया था, जबकि प्रकरण क्रमांक 2 में मकान की दूसरी मंजिल से अलमारी का सामान एवं नगदी व चांदी के आभूषण चोरी किए गए थे। दोनों घटनाओं पर थाना कोतवाली बड़वानी में प्रकरण दर्ज कर विवेचना की गई। पुलिस टीम द्वारा 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी की गई। आरोपी ने दोनों घटनाओं को स्वीकार किया है तथा उसे न्यायालय पेश कर केंद्रीय जेल बड़वानी दाखिल किया गया। आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी चोरी एवं लड़ाई-झगड़े के 03 अपराध पंजीबद्ध हैं।

keyboard_arrow_up
Skip to content