बड़वानी। पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल द्वारा जिले में लूट की वारदातों की रोकथाम एवं लूटी गई संपत्ति की शीघ्र बरामदगी हेतु समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर एवं एसडीओपी सेंधवा श्री अजय वाघमारे के मार्गदर्शन में थाना नागलवाड़ी के अपराध क्रमांक 202/2026 धारा 309(6) भारतीय न्याय संहिता में पंजीबद्ध प्रकरण में अपहृत संपत्ति की बरामदगी एवं आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस चौकी बालसमुद एवं थाना नागलवाड़ी की विशेष टीम गठित की गई।

घटना का विवरण
विशेष पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराध में संलिप्त दोनों आरोपियों को मात्र 06 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर हाईवे लूट की वारदात का सफलतापूर्वक पर्दाफाश किया गया। आरोपियों के कब्जे से अपराध में लूटे गए 03 नग मोबाइल फोन, नगद ₹570 तथा घटना में प्रयुक्त यामाहा कंपनी की मोटरसाइकिल क्रमांक MP-69-ZA-5819 बरामद की गई। जप्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत ₹2,30,570 (अक्षरी – दो लाख तीस हजार पाँच सौ सत्तर रुपये) है।

गिरफ्तार आरोपी

1. करण पिता रमेश डावर, जाति बारेला, उम्र 20 वर्ष, निवासी मेहदगांव, थाना सेंधवा ग्रामीण।
2. सुभाष पिता सुवालाल सोलंकी, जाति बारेला, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम सालीटांडा, थाना नागलवाड़ी।

🔷 जप्तशुदा मशरूका

– 03 नग मोबाइल फोन – अनुमानित कीमत ₹30,000।
– यामाहा कंपनी की मोटरसाइकिल क्रमांक MP-69-ZA-5819 – अनुमानित कीमत ₹2,00,000।
– नगद राशि – ₹570।

कुल जप्तशुदा मशरूका – ₹2,30,570 (अक्षरी – दो लाख तीस हजार पाँच सौ सत्तर रुपये)।

हाईवे पर लूट एवं कटिंग जैसी वारदातों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

keyboard_arrow_up
Skip to content