अपराध क्रमांक: 255/2026 | धारा: 13 जुआ एक्ट
दिनांक: 01 सितम्बर 2026
संक्षिप्त विवरण:
पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्मविलोचन शुक्ल द्वारा जिले में अवैध गतिविधियों एवं जुआ खेलने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशों के तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर एवं एसडीओपी सेंधवा श्री अजय वाघमारे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नागलवाड़ी निरीक्षक रामकुमार पाटील के नेतृत्व में थाना नागलवाड़ी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
दिनांक 01.09.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि चौकी बालसमुद क्षेत्र में बैरियर के पीछे पड़त जमीन पर कुछ लोग अवैध रूप से जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके से 05 आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा, जबकि 05 अन्य आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए।
पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 52 ताश के पत्ते, 4,210 रुपये नगद, 02 अदद मोबाइल फोन तथा ताश खेलने के स्थान व परिवहन में प्रयुक्त 03 मोटर साइकिलें जप्त की गईं। कुल जप्त मशरूका की कीमत 1,39,210 रुपये है। आरोपियों का यह कृत्य धारा 13 जुआ एक्ट के तहत दंडनीय होने से अपराध पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में लिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी:* राहुल पिता छगन डावर (निवासी बालसमुद), राकेश पिता पलरसिहं वास्कले (निवासी बालसमुद)
* मुकेश पिता चौवडिया चौहान (निवासी बालसमुद), कालिया पिता झिना बघेल (निवासी बालसमुद),बादल पिता धर्मेन्द्र बडोले (निवासी बालसमुद)
फरार आरोपी (की तलाश जारी), कैलाश पिता बाला,अभय पिता चंदिया चौहान,ट्युबवेल, धुधरा पिता ताम्बु, रायसिंग पिता बाला
जप्तशुदा मशरूका:
* 52 ताश के पत्ते
* नगदी: 4,210/- रुपये
* 02 नग मोबाईल फोन
* 03 मोटर साइकिलें
(कुल कीमती: 1,39,210 रुपये)





