सिलावद। पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में जिले में अवैध शराब, जुआ एवं सट्टा सहित अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बड़वानी श्री महेश सुनैया के मार्गदर्शन में थाना सिलावद पुलिस ने मुखबिर से प्राप्त विश्वसनीय सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए *79.92 लीटर अवैध अंग्रेजी एवं देशी शराब तथा बीयर, कुल कीमत 37,356 रुपये एवं एक हुंडई कार* जब्त की है। कार्रवाई के दौरान शराब परिवहन कर रहा आरोपी पुलिस को देखकर वाहन छोड़कर पगडंडी एवं झाड़ियों का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

घटना एवं पुलिस कार्रवाई:
दिनांक 27-08-2026 को थाना प्रभारी सिलावद उप निरीक्षक रामकृष्ण लौवंशी द्वारा पुलिस टीम को अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु रवाना किया गया। टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति सिल्वर रंग की कार में अवैध शराब भरकर पलसूद तरफ से रेहगुन की ओर जाने वाला है। सूचना पर टीम द्वारा रेहगुन पंचायत के पास पहुंचकर वाहनों की सघन चेकिंग शुरू की गई। इसी दौरान एक सिल्वर रंग की हुंडई कार आती दिखाई दी। पुलिस को देखकर चालक कार को कुछ दूरी पर खड़ी कर पगडंडी एवं झाड़ियों वाले रास्ते से फरार हो गया। पुलिस टीम द्वारा राहगीर पंचों की उपस्थिति में कार की तलाशी लेने पर डिक्की से 05 पेटी तथा बीच की सीट के नीचे से 03 पेटी अवैध शराब बरामद हुई, जिसमें *03 पेटी लेमाउंट बीयर, 03 पेटी अंग्रेजी गोवा व्हिस्की एवं 02 पेटी देशी प्लेन शराब, कुल **79.92 लीटर, कीमत **37,356 रुपये* पाई गई। पुलिस द्वारा पंचनामा तैयार कर शराब एवं कार को विधिवत जप्त किया गया। कार की चालक सीट पर मिले एंड्रॉयड मोबाइल फोन को भी जप्त किया गया, जिस पर आए कॉल के माध्यम से मोबाइल धारक की पहचान *राकेश निहाली निवासी झोपाली* के रूप में हुई। जप्तशुदा सामग्री को थाना लाकर *अपराध क्रमांक 250/2026, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम* के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। फरार आरोपी की तलाश एवं प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।

जप्त मश्रुका:
79.92 लीटर अवैध शराब एवं बीयर, कीमत 37,356 रुपये, एक हुंडई कार एवं एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन।

keyboard_arrow_up
Skip to content