पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री विनोद कुमार सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर एवं एसडीओपी राजपुर श्री बी.एल. अटोदे के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन और विक्रय के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 29.10.2026 की रात्रि गश्त के दौरान थाना राजपुर पुलिस को मुखबिर से विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि धामनोद की ओर से दो वाहनों में अवैध शराब भरकर बड़वानी रोड के रास्ते जुलवानिया की तरफ ले जाया जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना राजपुर पुलिस टीम द्वारा जुलवानिया रोड एवं थाना परिसर के समीप सघन वाहन चेकिंग प्वाइंट लगाया गया।
कार्रवाई एवं ज़ब्ती विवरण:
वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने निम्नलिखित सफलता हासिल की:
* मारुति सुजुकी ईको कार (क्रमांक: MP-09-BJ-1739):
धामनोद की ओर से आ रही ग्रे रंग की ईको कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें विभिन्न ब्रांड की कुल 20 पेटी अवैध शराब बरामद हुई:
* बैगपाइपर व्हिस्की: 06 पेटी,लंदन प्राइड व्हिस्की: 08 पेटी, लेमाउंट बीयर: 06 पेटी, महिंद्रा बोलेरो वाहन (क्रमांक: MP-13-CA-1182):
ईको कार के ठीक पीछे आ रही सफेद रंग की बोलेरो के चालक ने पुलिस चेकिंग देखकर वाहन को तेज गति से भगाने का प्रयास किया। मुस्तैद पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को थाना परिसर के सामने घेरकर रोक लिया। तलाशी लेने पर बोलेरो से:
* लेमाउंट बीयर: 35 पेटी अवैध शराब बरामद हुई।
कुल ज़ब्ती का सारांश:
* अवैध शराब: कुल 55 पेटी (लगभग 612 लीटर)
* अनुमानित कीमत: ₹2,31,520/-
* ज़ब्त वाहन: 02 वाहन (मारुति ईको कार एवं महिंद्रा बोलेरो)
मामले में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत पृथक-पृथक प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं। प्रकरण में आरोपियों से पूछताछ एवं आगे की वैधानिक विवेचना जारी है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
पुलिस द्वारा उक्त कार्रवाई में निम्नलिखित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है—
1. प्रकाश पिता बलिराम राठौड़, जाति तेली, निवासी बड़वानी रोड, राजपुर, जिला बड़वानी।
2. ईतेश पिता दिनेश अजनारे, जाति भीलाला, निवासी अवल्या फलिया, ग्राम बिलवानी।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत पृथक-पृथक प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं। प्रकरण में आरोपियों से पूछताछ एवं आगे की वैधानिक विवेचना जारी है। मामले में संलिप्त शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है।





