प्रेस विज्ञप्ति
जिला बड़वानी पुलिस
*बड़वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई*
*’ऑपरेशन ग्रीन स्ट्राइक’ के तहत सेंधवा ग्रामीण पुलिस ने पकड़ी करोड़ों की गांजा खेती, 586 किलो वजनी 627 गांजे के पौधे जप्त*
* अपराध क्रमांक: 709/2026
* दिनांक: 11 नवंबर 2026
* धारा: 8/20 एनडीपीएस (NDPS) एक्ट
* घटनास्थल: सूलिया फलिया, पलासपानी (थाना सेंधवा ग्रामीण)
कार्रवाई का विवरण
बड़वानी जिले में अवैध मादक पदार्थों और उनकी खेती के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान *’ऑपरेशन ग्रीन स्ट्राइक’* के तहत थाना सेंधवा ग्रामीण पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस को मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए यह कार्रवाई की गई।
11 नवंबर 2026 की सुबह पुलिस टीम ने पलासपानी के सूलिया फलिया क्षेत्र में जंगल के किनारे स्थित एक खेत पर दबिश दी, जहाँ अवैध रूप से गांजे की व्यावसायिक फसल उगाई जा रही थी।
जब्ती का विवरण
* कुल पौधे: 627 नग (लगभग 6 फीट ऊंचे)
* कुल वजन: 586 किलोग्राम
* अनुमानित कीमत: ₹58,60,000/- (अट्ठावन लाख साठ हजार रुपये)
* क्षेत्रफल: करीब आधा बीघा खेत
मुख्य आरोपी एवं वैधानिक कार्रवाई
जांच के दौरान यह खेत आपसिंह पिता कमरिया डावर भिलाला (उम्र करीब 35 वर्ष, निवासी: सूलिया फलिया, पलासपानी) का होना पाया गया। पुलिस ने आरोपी को नामजद कर त्वरित कार्रवाई करते हुए हिरासत में ले लिया है।
आरोपी के विरुद्ध थाना सेंधवा ग्रामीण में अपराध क्रमांक 709/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को आगामी वैधानिक कार्रवाई हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
*विशेष अभियान* *’ऑपरेशन ग्रीन स्ट्राइक’* की अब तक की उपलब्धियां
पुलिस मुख्यालय, भोपाल के पत्र क्रमांक पुमु/अमनि/निस/266/2026 दिनांक 16.10.2026 के निर्देशानुसार, दिनांक 27.10.2026 से 11.11.2026 तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 15 दिवसीय विशेष अभियान संचालित किया गया।
पुलिस महानिरीक्षक ग्रामीण जोन इंदौर, श्री अनुराग व पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड़ रेंज खरगोन, सुश्री सिमाला प्रसाद के निर्देशन में
प्रभारी पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री विनोद कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु एक ‘स्पेशल सेल’ का गठन किया गया है
अभियान के दौरान जिले के थाना सिलावद, वरला, पानसेमल, पलसूद और सेंधवा ग्रामीण में कार्रवाई करते हुए कुल 5 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए।
* कुल जप्ती (अभियान के दौरान): 2593 हरे गांजे के पौधे (वजन 1186.15 किलोग्राम, कीमती लगभग ₹1,18,63,500/-)।
* इस दौरान आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। साथ ही, ‘पिट एनडीपीएस एक्ट’ (PIT NDPS Act) के तहत भी कार्रवाई की गई है।
*> पुलिस अधीक्षक का वक्तव्य*
> “जिले में अवैध मादक पदार्थों की खेती, परिवहन और तस्करी के खिलाफ ‘ऑपरेशन ग्रीन स्ट्राइक’ एक निर्णायक अभियान है। इस तरह के अवैध कृत्यों जो लोग में लिप्त पाए जाएँगे उसके खिलाफ कानून के तहत बेहद सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। बड़वानी पुलिस का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।”





