“सेवा मेरा योगदान अभियान” के अंतर्गत संचालित ‘सेवा संकल्प-2026’ के तहत आज दिनांक 09 अक्टूबर 2026 को पुलिस कंट्रोल रूम बड़वानी में पूर्व सैनिक सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री बलवंत सिंह पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी निक्कू चौहान, कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल, नगर पालिका सीएमओ बड़वानी सोनाली शर्मा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों द्वारा बड़वानी जिले के 11 पूर्व सैनिकों तथा उनके अभिभावकों/परिजनों का भावभीना सम्मान किया गया।
इन 11 वीर सपूतों एवं पूर्व सैनिकों का हुआ सम्मान:
कार्यक्रम के दौरान सम्मानित पूर्व सैनिकों ने अपने सैन्य कार्यकाल के दौरान राष्ट्ररक्षा में बिताए चुनौतीपूर्ण पलों, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के अविस्मरणीय अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि सेना से सेवानिवृत्ति केवल एक चरण है, राष्ट्रसेवा का जज्बा सदैव जीवंत रहता है। समारोह में पूर्व सैनिकों के साथ-साथ उनके अभिभावकों एवं परिजनों का भी विशेष सम्मान कर उनके अमूल्य योगदान और संस्कारों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की गई।
> वर्दी भले ही उतर गई, पर जज्बा वही पुराना है,
> भारत मां की सेवा का संकल्प आज भी निभाना है।
>
पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल का वक्तव्य:
समारोह को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में देशभर में संचालित सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला व पुलिस प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों को जिले के वीर पूर्व सैनिकों का अभिनंदन करने का गौरव प्राप्त हुआ है। पूर्व सैनिक हमारे देश की अमूल्य धरोहर हैं; उनका अनुशासन, नेतृत्व और कर्तव्यपरायणता नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शन का कार्य करती है। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रशासन पूर्व सैनिकों के अनुभवों और सुझावों का लाभ उठाकर ‘उन्नत एवं बेहतर बड़वानी’ के निर्माण हेतु उनके साथ निरंतर कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेगा।





